फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight roadways buses went to Delhi for election duty, passengers kept wandering

Almora News: रोडवेज की आठ बसें चुनाव ड्यूटी में गईं दिल्ली, भटकते रहे यात्री

Wed, 22 May 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight roadways buses went to Delhi for election duty, passengers kept wandering
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन के पास गाड़ी का इंतजार करते लोग । संवाद
अल्मोड़ा। रोडवेज की आठ बसें चुनाव ड्यूटी के लिए दिल्ली भेजने से जिले के यात्रियों और पर्यटकों की दिक्कत बढ़ गई हैं। 310 होमगार्ड को छोड़ने के लिए दिल्ली भेजी गईं बसों से जिले की सड़कों पर इनकी कमी हो गई है। ऐसे में यात्री और पर्यटक बसों के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा डिपो में शामिल 30 में से छह बसें चालकों की कमी से पहले ही वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल पा रही हैं और दो बस चारधाम यात्रा में भेजी गई हैं। सिर्फ 22 बसों का ही जिले की आंतरिक सड़कों और मैदानी क्षेत्रों में संचालन हो रहा था। इसी बीच आठ बस लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली भेज दी गई हैं। ऐसे में जिले में बसों की किल्लत हो गई है, इससे यात्री और पर्यटक परेशान हैं। मंगलवार को यात्री और पर्यटक रोडवेज स्टेशन में बसों के इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। बस रोडवेज स्टेशन नहीं पहुंची और यात्रियों ने टैक्सी स्टैंड का रुख किया। संवाद
विज्ञापन


केमू स्टेशन में जुटी रही यात्रियों की भीड़
अल्मोड़ा। रोडवेज बस की कमी से यात्रियों को टैक्सी और केमू बसों के भरोसे सफर करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों को जब बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने केमू स्टेशन का रुख किया। ऐसे में यहां भी यात्रियों की खासी भीड़ जुटी रही और उन्हें सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
रोडवेज की आठ बस लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए दिल्ली भेजी गई हैं। दो बस चार धाम यात्रा में लगी हैं। बसों के वापस लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी।

-विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed