फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eid-ul-Fitr celebrated with joy

 ईद-उल-फितर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया

Mon, 26 Jun 2017 10:45 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Eid-ul-Fitr celebrated with joy
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला

 ईद-उल-फितर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन, खुशहाली, समृद्धि की दुआ की। तत्पश्चात गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। अल्मोड़ा में अन्य समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में भी शाम तक ईद मिलन के कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन


ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्मोड़ा के कैंट में स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम जुनैद कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर मुल्क में अमन,चैन, खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन


अन्य समुदाय के लोग भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, एसडीएम विवेक राय, बार के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, केवल सती, पीसी तिवारी, सभासद हेम तिवारी और राजेंद्र तिवारी, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपेश जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed