{"_id":"5ecbc0a58ebc3e90393c14da","slug":"eid-festival-celebrated-with-simplicity-in-almora-almora-news-hld384060074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में सादगी के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में सादगी के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार
विज्ञापन
अल्मोड़ा की ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के साथ नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में ईद का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के बीच सुबह सोशल डिस्टेंसिंग नियमों कापालन करते हुए पांच लोगों ने ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की। इसके अलावा अन्य सभी लोगों ने घरों में ही चाश्त की नमाज अदा की। इस दौरान घरों में ही लोगों ने तमाम पकवान बनाए ।
ईद के मौके पर सोमवार को अल्मोड़ा ईदगाह में हाफिज समेत पांच लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने पांच लोगों को नमाज अदा करवाई। पेश इमाम ने नमाज-ए-ईद के बाद मुल्क में अमन-चैन के साथ कोरोना वायरस से सभी देशवासियों की हिफाजत की दुआ की। इमाम ने शहर के लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने के साथ लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने घरों में ही त्यौहार मनाने की अपील की।
मालूम हो कि इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉकडाउन और सामाजिक दूरी नियमों के बीच ही त्यौहार मनाना था। जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों ने घरों में ही सुबह चाश्त की नमाज अदा की। मुल्क के लिए दुआ करने के बाद विभिन्न पकवान बनाए। इसके बाद कब्रिस्तान में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए कब्रिस्तानों में अपने अजीजों की मगफिरत की दुआ की गई।