फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eid Celebration In Almora

बकरीद पर नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eid Celebration In Almora
जामा मस्जिद रानीखेत में ईद मिलन कार्यक्रम करते लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और बागेश्वर में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
विज्ञापन

जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई।
बकरीद पर नगर के जामा मजिस्द और ईदगाह में नमाज अदा की गई। जामा मजिस्द के शहर इमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। मजिस्दों में मुस्लिम समुदायों के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाइयां दी। कुर्बानी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में बिरयानी, कलेजी, कोरमा आदि व्यंजन बनाए जाएं। वहां पर हाजी नूरखान, कासीब खान, अमर अंसारी, यासिर खान, मो. सद्दाम, साबिर कुरैशी, इमरान कुरैशी आदि मौजूद थे। इधर, बागेश्वर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बागेश्वर की जामा मस्जिद में सुबह ही मुस्लिम समाज के लोग पहुंचने लगे थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। अमन-चैन की दुआ की। घरों में पकवान बनाए। पकवानों का सामूहिक रूप से स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद रानीखेत में हुआ ईद मिलन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। नगर स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम शोएब रजा ने मुल्क, प्रदेश और क्षेत्र की हिफाजत की कामना की, फौजी भाइयों के लिए विशेष दुआ मांगी गई। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। नए नए कपड़ों में सजे बच्चों ने जामा मस्जिद में सभी से ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। देर शाम तक ईद का जश्न मनाया गया। जामा मस्जिद में नमाज की व्यवस्था में सदर मो. इरफान, मो. अजीम, मो. अरबाज, मो. अमन, मो. जीशान आदि लगे हुए थे। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, अमन शेख आदि भी ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद

अल्मोड़ा के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed