फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eid celebrated with enthusiasm, prayed for peace

Almora News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, अमन-चैन की दुआ मांगी

Sat, 22 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with enthusiasm, prayed for peace
अल्मोड़ा के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।।। संवाद
अल्मोड़ा। ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क की अमन-चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

को ईद-उल-फितर पर शनिवार को अल्मोड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंट स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा करवाई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी। ईदगाह पहुंचे विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, दीपेश जोशी, केवल सती, रिंकू साह, राजेंद्र तिवारी, सचिन टम्टा, सचिन आर्या आदि मौजूद रहे। देर शाम तक घरों में ईद मिलन के कार्यक्रम हुए जिसको लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर नजर आई। एसएसआई सतीष चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम ईदगाह के बाहर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर भिकियासैंण में नगर की रजा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद हाशिम ने ईद की नमाज अदा कराई। चौकी प्रभारी एमएम जोशी, एसआई विजय रावत पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वहां मोहम्मद युनुस, अकरम, अतीक, राशिद, बिलाल, रहीश, राशिद, नौशाद अली, शम्सुद्दीन आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

बागेश्वर/रानीखेत। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी। घरों में लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।

नामजियों ने नदीगांव स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। मुफ्ती मौलवी मोहम्मद बिलाल ने ईद की नमाज की अदायगी कराई। सभी आयु वर्ग के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। इधर सोशल मीडिया के माध्यम से भी सभी धर्म के लोगों ने मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकवाद दी।
वहीं कुछ मुसलमान परिवारों ने अपने घरों में विशेष आयोजन कर लोगों को भोज पर आमंत्रित किया। वहां हाजी असलम अख्तर, हाजी नूर साहब, सुल्तान खान, मुख्तार अहमद तिवारी, हसीब सिद्दकी, मोहम्मद नाजिम, मुख्तार अहमद तिवाड़ी, मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, सोहेल हुसैन, वसीम अहमद आदि थे।


इधर रानीखेत में सुबह साढ़े नौ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम शोएब रजा ने नमाज अदा कराई। इस दौरान देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन की कामना की गई। साथ ही कौमी एकता के लिए भी दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद में सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए पूरे उपमंडल क्षेत्र से ढाई हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे थे। बाद में ईदगाह में ईद मिलन कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed