फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: पढ़े हुए सवाल देख खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। 241 विद्यालयों में 34711 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कक्षों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पहला पेपर अच्छा गया है।
विज्ञापन


जिले में छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई हैं। 241 विद्यालयों में 34711 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन पहली पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की विज्ञान, दूसरी पाली में व्यायाम विषय की परीक्षा हुई। नौवीं और 10वीं कक्षा की पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में उर्दू विषय की परीक्षा हुई। 11वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पहली पाली में भौतिक विज्ञान और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


बिना शिक्षकों के दी अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, विज्ञान की शिक्षा

अल्मोड़ा। जिले के कई विद्यालयों में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान आदि विषयों के नियमित प्रवक्ता नहीं है। इन विषयों में अतिथि शिक्षक भी नहीं हैैं। ऐसे में खासकर हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षक न होने पर उन्हें घर पर इन विषयों को अधिक समय देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी बोले,

अर्थशास्त्र की परीक्षा में बेहतर करने का प्रयास किया। क्योंकि बीते दो साल से विद्यालय में न तो अर्थशास्त्र में नियमित प्रवक्ता है और न ही अतिथि शिक्षक। ऐसे में दिक्कतें हो रही हैं।- देवेंद्र कुमार, कक्षा 12 जीआईसी पुभाऊं।

पहले दिन अंग्रेजी का पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयारी में रह गई त्रुटियों को दूर कर प्री बोर्ड और बोर्ड परीक्षा की तैयारी करूंगी। -कंचना चौहान, कक्षा 10 जीआईसी पीपली।


प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखें हैं। उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे। परीक्षा के आधार पर अपना आकलन कर आगामी बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करेंगे।-चैतन्य गहलोत, कक्षा 10 पीएमश्री जीआईसी पटलगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed