फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: अल्मोड़ा में 2189 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Thu, 29 Feb 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन जिले के 110 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 2218 परीक्षार्थियों में से 2189 ने परीक्षा दी जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि इंटर संस्थागत भूगोल विषय में पंजीकृत 2114 परीक्षार्थियों में से 2096 ने परीक्षा दी जबकि 18 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यक्तिगत में 57 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 47 ने परीक्षा दी जबकि 10 गैरहाजिर रहे। इंटर संस्थागत लेखाशास्त्र विषय में पंजीकृत 43 परीक्षार्थियों में से 42 ने परीक्षा दी जबकि एक अनुपस्थित रहा। व्यक्तिगत में पंजीकृत सभी चार अभ्यर्थियों में परीक्षा दी। डीईओ प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना ने एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बागेश्वर में नौ विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट के भूगोल और लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित भूगोल की परीक्षा में 576 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 569 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लेखाशास्त्र की परीक्षा के लिए 58 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीईओ जीएस सौन ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। खंड की तीन और जिले की एक समेत चार सचल टीम परीक्षा केंद्रों में नियमित निरीक्षण कर रही है। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed