{"_id":"682f6a3bc359492b850a20e8","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-128456-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 29 प्राध्यापकों ने दूसरे विवि में तबादले की जताई इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 29 प्राध्यापकों ने दूसरे विवि में तबादले की जताई इच्छा
Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के 29 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेवाएं देने का मना बना लिया है। प्राध्यापकों ने बकायदा इसके लिए आवेदन भी कर दिया है।
अगर ये प्राध्यापक दूसरे विवि में जाते हैं तो पहले से ही प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहे विवि की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी। एसएसजे विवि के अधीन अल्मोड़ा परिसर में प्राध्यापकों के 145 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में महज 61 पदों पर ही प्राध्यापकों की तैनाती हो सकी है।
परिसर में 84 रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर किसी तरह विवि प्रबंधन यहां शिक्षा व्यवस्था चला रहा है। अगर शासन से 29 प्राध्यापकों को कुमाऊं विवि में तबादले की मंजूरी मिलती है तो यहां प्राध्यापकों का संकट पैदा हो जाएगा। नियमित कक्षाओं का संचालन, प्रयोगात्मक और शोध कार्य प्रभावित होंगे।