फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   EcoSport car fell into the ditch, two injured

इको स्पोर्ट्स कार खाई में गिरी, दो घायल

Tue, 23 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत Updated Tue, 23 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा से चौखुटिया की तरफ जा रही नई इको स्पोर्ट्स कार यहां चौकुनी स्थित हॉट मिक्स प्लांट मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से एक घायल को रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएफ नंबर की स्पोर्ट्स कार लेकर अल्मोड़ा दुगालखोला निवासी राजेंद्र प्रसाद और थाना बाजार निवासी वेद प्रकाश टम्टा रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने सोमवार की सुबह चौखुटिया जा रहे थे। घिंघारीखाल के नीचे चौकुनी हॉट मिक्स प्लांट मोड़ पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से वेद प्रकाश को चोट अधिक होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि राजेंद्र प्रसाद को मामूली चोटें होने के कारण छुट्टी दे दी गई। सर्जन डा. मुकेश जोशी के अनुसार घायलों की हालत ठीक है। इधर क्षेत्र उपराजस्व निरीक्षक गोपाल राम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed