फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Easter Sunday in Charch of Almora

ईस्टर पर्व पर चर्च में की प्रार्थना, अमन शांति की दुआ मांगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Easter Sunday in Charch of Almora
ईस्टर पर्व पर सजा अल्मोड़ा का बडन मेमोरियल चर्च। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में स्थित ऐतिहासिक बडन मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। तड़के ईसाई समुदाय के लोग एडम्स गेट से हाथों में कैंडल लेकर गीत गाते हुए चर्च गए। प्रार्थना सभा में देश में अमन, शांति, प्रेम और सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को ईस्टर का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। तड़के 4:30 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

तत्पश्चात प्रात: 10:30 बजे पुन: चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें ईसाईयों के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। पादरी रॉबिंसन दास ने विशेष प्राथना सभा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ईस्टर प्रभु ईसा मसीह के पुनरुत्थान के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उसके ठीक तीन दिन बाद वह जीवित हो उठे।

इसे ईस्टर पर्व के रूप में मनाया गया। ई्स्टर पर्व प्यार, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। इस मौके पर सहायक पादरी संजीव एस मसीह, शिखा दास, संजय डेनियल, वीके पॉल, आशा पॉल, प्रकाश पीटर, संगीत सिंह, दीपिका, सुनीति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed