फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Each person will realize your dream home: Jeju

हर व्यक्ति के अपने घर का सपना होगा साकार : जाजू

Thu, 02 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Each person will realize your dream home: Jeju
जाजू की स्वागत करते भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड में 2022 तक हर व्यक्ति के अपने घर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के काबिज होने पर राज्य विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। श्री जाजू खूंट में भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।      

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड राज्य बनाए।  झारखंड और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने पर यह राज्य प्रगति के पथ पर हैं, लेकिन यहां काबिज कांग्रेस ने उत्तराखंड का विकास अवरुद्ध कर दिया है। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन, जनधन योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ढाई साल के कार्यकाल में देश ने बुलंदियों को छुआ है। पार्टी प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के सीएम हरीश रावत जन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने क्षेत्रीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मीडिया प्रभारी राजीव गुुरुरानी ने पहाड़ी में कविता सुनाकर कांग्रेस पर कटाक्ष किए। सभा में जिला प्रभारी दान सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, चामू सिंह गस्याल, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, दर्शन रावत, जगदीश चौहान, प्रधान गीता देवी,  राजा खान, मनोज बिष्ट, भानू तिलारा, गोपाल जीना, देवेश जोशी, विनीत बिष्ट, रवींद्र बिष्ट, प्रो. एनडी कांडपाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल और संचालन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed