{"_id":"1145e0f6dc7acec419b6815ae74957d4","slug":"dwarahat-mla-madan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मदन बिष्ट ने छबीसा मासर में की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मदन बिष्ट ने छबीसा मासर में की जनसभा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
विधायक मदन बिष्ट ने कफड़ा के छबीसा मासर क्षेत्र में जनसभा कर लोगों की समस्याएं सुनी। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने दलगत भावनाओं को दरकिनार कर आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नए विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से साढ़े पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों का सुअर, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए हरसंभव सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बिष्ट ने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सहयोग करने की अपील की।
कहा कि सुअर, बंदरों का ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक है। इसके लिए सरकार सार्थक पहल करने के लिए हरसंभव रणनीति बना रही है।
महिला, नवयुवक मंगल दलों के विकास के लिए भी उन्होंने 11 हजार रुपये की धनराशि दी। कहा कि विधायक बनने के बाद जो भी वायदे किए थे, उनमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं, कई योजनाओं में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव तत्पर होकर आगे आएंगे।
विज्ञापन
कहा कि स्यालसुना सड़क के लिए एनओसी मिलते ही वह अपनी तरफ से सड़क बनाएंगे। स्कूल की चहारदीवारी के लिए डेढ़ लाख, मासर के लिए एक लाख, बरगला पेयजल योजना के लिए ढाई लाख रुपये, युवाओं को क्रिकेट किट देने का आश्वासन दिया।
आईटी कांग्रेस प्रदेश सचिव नारायण रावत, प्रकाश अधिकारी, वीरेंद्र बजेठा, पूर्व प्रमुख भूपाल रावत ने विचार रखे। संचालन राजेंद्र रौतेला ने किया। प्रधान प्रकाश आर्य, खीम सिंह, प्रताप रावत, कैलाश भट्ट, रघुवीर अधिकारी, भीम देव, पंकज बिष्ट, जगत रौतेला, बहादुर रौतेला आदि भी मौजूद थे।