{"_id":"57ed59be4f1c1b6152573f60","slug":"dwarahat-college-won-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गिरीश ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गिरीश ने लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट कॉलेज में जीती एबीवीपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी गिरीश चंद्र ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर भूपाल सिंह, संयुक्त सचिव पद पर ललित मोहन तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर सूरज उपाध्याय ने बाजी मारी। सायंकाल प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। देर शाम विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नगर में जूलूस निकाला।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गिरीश चंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारा सिंह को 112 मतों से हराया। गिरीश को 318 और तारा सिंह को 206 मत प्राप्त हुए, जबकि 20 मत अवैध घोषित हुए। सचिव पद पर भूपाल सिंह ने गीता को 24 मतों से मात दी। भूपाल को 261 मत मिले, गीता को 237 मत मिले, 46 मत अवैध हो गए। संयुक्त सचिव पद पर ललित मोहन तिवारी ने संदीप प्रसाद को 141 मतों से हराया।
विज्ञापन
ललित को 298, संदीप को 157 मत मिले, जबकि 89 मत अवैैध करार दिए गए। कोषाध्यक्ष पद पर सूरज उपाध्याय ने कपिल बिष्ट को 12 मतों से हराया। सूरज को 257 और कपिल को 245 मत मिले। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इधर, चुनाव अधिकारी भरत जी उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। देर शाम को प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद विजेता प्रतिभागियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन