{"_id":"5925bdbd4f1c1b21445363a4","slug":"dwarahat-city-was-built-but-not-improved-traffic-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट शहर तो बन गया, लेकिन नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट शहर तो बन गया, लेकिन नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Wed, 24 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट शहर के रूप में विकसित तो हो गया, लेकिन यातायात व्यवस्था आज तक नहीं सुधरी। न तो चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात है और ना ही कोई पुलिस कर्मी। अव्यवस्था के चलते आए दिन नगर में जाम लग रहा है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके चलते नागरिकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
नगर की यातायात व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। सबसे अधिक अव्यवस्था चौराहे पर है। यहां दिन भर वाहनों का जाम रहता है। लोग दुकानों के आगे मनचाहे ढंग से आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण जाम लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस का कोई भी सिपाही चौराहे पर तैनात नहीं रहता। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस और प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। रानीखेत, चौखुटिया, बग्वालीपोखर मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
पार्किंग की उचित व्यवस्था तक नहीं है। बेतरतीब खड़े वाहनों से कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं। बुधवार को भी कई वाहन आधा घंटा जाम में फंसे रहे, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र अव्यवस्था को सुधारने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन