{"_id":"5bca1b62bdec2269695d8e22","slug":"durga-s-grand-splendor-tours-immersed-statues-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकलीं दुर्गा की भव्य शोभा यात्राएं, विसर्जित कीं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकलीं दुर्गा की भव्य शोभा यात्राएं, विसर्जित कीं प्रतिमाएं
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के टैक्सी स्टैंड में पहुंची दुर्गा प्रतिमाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर्व पर नगर में नौ दुर्गाओं की भव्य शोभा यात्रा निकलने के साथ ही दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। टैक्सी स्टैंड में दुर्गाओं की महाआरती के बाद मूर्तियों को क्वारब ले जाया गया। माता के जयकारे के साथ मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
नगर के लक्ष्मेश्वर, रोडवेज वर्कशॅाप, वाल्मीकि बस्ती, धारानौला, चौघानपाटा, डोबानौला, ढूंगाधारा, राजपुरा, लाला बाजार, खत्याड़ी, गंगोला मोहल्ला आदि स्थानों में स्थापित की गईं 11 दुर्गाओं को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुक्रवार दिन में टैक्सी स्टैंड के पास लाया गया। सभी मूर्तियों की टैक्सी स्टैंड के पास महाआरती की गई। भारी भीड़ के बीच भक्त ढोल नगाड़ों की थाप पर माता के जयकारे लगा रहे थे। इसके बाद दुर्गा मूर्तियों को क्वारब में विसर्जित किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, नंदा देवी मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र जोशी समेत कई लोग मौजूद थे। ब्यूरो