फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Durga Puja Committee of Ranikhet became the provider of unclaimed animals

लावारिस जानवरों की अन्नदाता बनी रानीखेत की दुर्गा पूजा समिति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja Committee of Ranikhet became the provider of unclaimed animals
फ़ोटो:29 आरके टी 01पी। रानीखेत में एसडीएम को चार की उपलब्धता की जानकारी देते समिति के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। नगर और आसपास के इलाकों में घूमने वाले लावारिस जानवरों के लिए दुर्गा पूजा समिति अन्नदाता बनकर उभरी है। लॉकडाउन में मवेशियों के सम्मुख चारे का संकट खड़ा हो गया है। जानवर चारे के अभाव में कागज और गत्ते खाने को विवश हैं। इसके बाद समिति ने प्रशासन से इजाजत मांगी और चारे की व्यवस्था में जुट गई। जंगल जाकर जानवरों के लिए चारा जुटाया जाने लगा, नगर में 60 तो आसपास के इलाकों में भी दर्जनों मवेशी लावारिस घूम रहे हैं। उप जिला अधिकारी अभयप्रताप सिंह ने समिति द्वारा किये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया और समिति के प्रयासो की सराहना की। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता यादव समिति की टीम के साथ घायल पशुओं, गाय व कुत्तों के उपचार में सहयोग कर रही हैं। कुत्तों को एन्टीरेबीज तथा खुजली के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। अब प्रशासन ने पिलखोली, भुजान तक के मवेशियों के लिए भी दुर्गा पूजा समिति से जुड़ी सहयोगी दूसरी संस्थाओं को भी चारा बैंक से चारा किट प्रदान किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed