{"_id":"648f4e718418028a610d7abf","slug":"durga-mahotsava-in-manila-almora-news-c-8-1-170500-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नैनीताल की मधुली, हिट मेरा दगड़ा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नैनीताल की मधुली, हिट मेरा दगड़ा...
Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
मानिला में आयोजित दुर्गा महोत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मानिला में आयोजित दुर्गा महोत्सव में कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
रणकुना विकास समिति की ओर से एक दिनी मां मानिला दुर्गा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि देवी दत्त शर्म ने किया। महोत्सव में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कुमाऊंनी लोकगायक ललित मोहन जोशी के गीत रहे। उन्होंने कश्मीर बॉर्डर प्यारी मैं आफी लड़ूंलो, नैनीताल की मधुली सहित अन्य गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
लोकगायक सोनू मनराल ने गजानन कर दो बेड़ापार, किशोर जोशी ने करिये माता हमारी मनोकामना पूर्ण गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग कई गांवों से पहुंचे। समिति के अध्यक्ष नरेश बोरा ने सभी का आभार जताया। नीरज बवाड़ी ने संचालन किया। इस मौके पर मानिला मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन मनराल, नरेश बोरा, यशपाल बोरा, रणजीत नेगी, प्रहलाद बोरा, जितेंद्र घुघत्याल, लक्ष्मण सिंह बंगारी आदि रहे।