{"_id":"58ca82264f1c1b194132a8da","slug":"dung-sangh-president-dangi-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ अध्यक्ष डांगी ने इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ अध्यक्ष डांगी ने इस्तीफा दिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र फैक्स के जरिए निबंधक और निदेशक डेरी विकास विभाग ललित मोहन रयाल को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के अस्तित्व में नहीं होने के कारण उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही यह भी बताया कि दुग्ध उत्पादकों के हित लाभ को ध्यान में रखते हुए एक अप्रैल से दूध के खरीद मूल्य में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा कि उनके समय में दुग्ध संघ में दूध के उपार्जन और विक्रय दोनों में बढ़ोतरी हुई। उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का दूध और दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया, जिसमें वह सफल भी रहे। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के हित लाभ को देखते हुए एक अप्रैल से दुग्ध क्रय दरों में बढ़ोतरी कर दो रुपए प्रति लीटर वृद्धि की गई है। अभी तक दुग्ध उत्पादकों को 30 रुपए प्रति लीटर दिया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के लिए दुग्ध मूल्य के अलावा चार रुपये अतिरिक्त दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया था जिससे हजारों दुग्ध उत्पादक लाभान्वित हुए।
विज्ञापन