फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dumper Got Stucked

ईट लदा डंपर पलटने से तीन घंटे बाधित रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dumper Got Stucked
सोमेश्वर रानीखेत सड़क पर पलटा डंपर - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रानीखेत- सोमेश्वर मोटर मार्ग में रविवार सुबह ईंट उतारते समय एक डंपर के पलटने से करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। तीन घंटे की मेहनत के बाद पुलिस प्रशासन ने छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुलवाया लेकिन बड़े वाहन दोपहर तीन बजे बाद ही कस्बे में प्रवेश कर सके।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े सात बजे रानीखेत- सोमेश्वर मार्ग पर एक डंपर ईंट उतार रहा था। इसी दौरान डंपर बीच सड़क पर पलट गया। डंपर के सड़क पर पलटने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर थाना पुलिस ने काफी मेहनत के बाद तीन घंटे बाद डंपर को सड़क से थोड़ा किनारे किया जिससे छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुल पाया। डंपर हटाने के लिए स्थानीय पुलिस को पूरे क्षेत्र से एक भी जेसीबी उपलब्ध नहीं हो पाई जबकि क्षेत्र में चार से पांच जेसीबी रोजाना चलती है। थाना प्रभारी अजेंद्र बिष्ट ने बताया कि करीब तीन बजे क्रेन मंगाई गई जिसके बाद डंपर को सड़क से हटाने का काम किया गया। डंपर हटने के बाद बड़े वाहनों की भी आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed