फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dummy fire in almora

सीएम के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका

Wed, 29 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 29 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
dummy fire  in almora
सीएम का पुतला जलाते उपनल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

 उपनल कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर देहरादून में आंदोलन कर रहे कर्मियों की  पुलिस द्वारा पिटाई करने की निंदा की। संगठन के आह्वान पर हड़ताली कर्मियों ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिन के समय मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।  उन्होंने सरकार पर आउट सोर्सिंग एजेंसियों के जरिए युवाओं के शोषण का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


तीसरे दिन भी काम का बहिष्कार कर उपनल कर्मी गांधी पार्क में  एकत्र हुए। उन्होंने वहां धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अपनी समस्याओं के निदान को आंदोलन करना  सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने देहरादून में आंदोलन कर रहे उपनल  कर्मियों को पुलिस द्वारा लाठियां बरसा कर पीटने की निंदा की। कहा कि  सरकार जब तक उपनल कर्मियों के नियमितीकरण आदि मांगों को लेकर स्पष्ट आदेश  जारी नहीं करती, आंदोलन चलता रहेगा। इसके बाद उन्होंने दिन के समय मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ नारेबाजी की और उनका  पुतला फूंका।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश  आर्या, रितिक वर्मा, कैलाश जोशी, मनीष वर्मा, संदीप थापा, संजय सिंह, गिरीश  कुमार जगदीश नेगी, अमित वाल्मीकि, जगदीश चंद्र, सोनाली, कमला, भूपाल सिंह  आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत में तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में विक्की मेहरा, हिमांशु फर्त्याल, हेमंत सिंह, विपिन फुलारा, चंदन देव, खीम सिंह, भूपाल सिंह, कुलदीप, उमा धोनी, गीता बिष्ट सहित उद्यान विभाग के तमाम उपनल कर्मी मौजूद थे। 
 में धरना देते उपनल कर्मी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed