{"_id":"5a05e39e4f1c1bf2538bbfc8","slug":"drivers-driving-at-overspeed-and-while-drunk-will-nomore-be-forgiven","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेती एसएसपी पी रेणुका देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की अब खैर नहीं। यदि किसी का नियमों के उल्लंघन में तीन बार से अधिक चालान कटेगा तो अब उस चालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। यह बात एसएसपी पी रेणुका देवी ने मासिक अपराध गोष्ठी में कही। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने महिला संबंधी अपराध, नाबालिग बच्चों पर घटित अपराधों की अच्छी तरह से विवेचना करने, समय से घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज कर सही धाराओं में आरोप पत्र लगाने के निर्देश दिए।
ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती के संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं जिन वाहन चालकों का दो या तीन बार चालान हो गया हो उनका लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश उन्होंने दिए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद फारेस्टर बीपी जोशी ने पुलिस कर्मियों को वन अधिनियम और वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। बैठक में सीओ आरएस टोलिया, कमल राम आर्य, वंश बहादुर यादव, रवींद्र कुमार, कमल सिंह पवार, चंद्र मोहन, एससी जोशी, धर्मवीर सिंह आदि थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद थे।
आरक्षी और कारपेंटर हुए सम्मानित
पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में अक्तूबर में अच्छा कार्य करने पर एसओजी आरक्षी हेमंत कुमार और शहीद स्थल पर अच्छा निर्माण कार्य करने और अन्य सराहनीय कार्य करने पर कारपेंटर देवेंद्र प्रसाद को अक्तूबर का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा कोतवाली अल्मोड़ा को निरोधात्मक कार्रवाई, माल निस्तारण, समय से अभियोगों का सफल निस्तारण किए जाने पर अक्तूबर का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुनते हुए निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह को पुरस्कृत किया गया।