{"_id":"60787e328ebc3e2456615515","slug":"driver-died-in-an-accident-almora-news-hld4217659108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बाजखेत-कुसिया चौन मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे अंतर्गत बाजखेत में एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके ओर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अल्टो कार (यूके-05-ए-1331) बाजखेत-कुसिया चौन मार्ग पर अनियंत्रित होकर ढलान में लुढ़क गई। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार के अंदर फंसने से कार मालिक चालक प्रताप राम (45) पुत्र पनीराम निवासी कुसिया चौन, बाजखेत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुसिया चौन निवासी सुदान सिंह (56) पुत्र गोपाल सिंह और भिताकोट सल्ट निवासी पृथ्वी राम गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी देवायल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रामनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रताप राम का शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत अस्पताल भेजा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
कार दुर्घटना में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष समेत तीन घायल
मौलेखाल। सल्ट के पोखरी में आयोजित कांग्रेस की रैली से वापस लौटते समय शशिखाल के पास एक कार (यूके-01-बी-4096) दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार में सवार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चमकना के प्रधान संजय सिंह और उनके साथी मुनड़ा के ग्राम प्रधान मनोज नेगी, मोहन सिंह भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। उन्होंने अस्पताल में प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई है।