{"_id":"6541fc3eea8ecb5467071b97","slug":"driver-died-after-car-falls-into-ditch-on-almora-ranikhet-road-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Road Accident: अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Road Accident: अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Wed, 01 Nov 2023 12:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 PM IST
सार
रानीखेत-अल्मोड़ा सड़क पर मजखाली के पास बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई (Almora Road Accident) है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीखेत-अल्मोड़ा सड़क पर मजखाली के पास बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार युके-01सी 3818 खाई में गिर (Almora Road Accident) गई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चालक कैलाश सिंह, उम्र 56 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेत को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने कहा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन