{"_id":"5ce19c05bdec22073d799d0d","slug":"drinking-water-crisis-in-the-rural-areas-including-people-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट, लोग परेशान
Sun, 19 May 2019 11:40 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 19 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गधोली में टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को मवेशियों के लिए पानी जुटने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
नगर क्षेत्र में मुख्य बाजार समेत खत्याड़ी, दुगालखोला, धारानौला, चीनाखान, दुगालखोला आदि क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं शहर में पानी खुलने का समय भी निश्चित नहीं है। इससे खासकर नौकरी पेशा और छात्र-छात्राओं को पानी भरने में दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने जल संस्थान से पानी खोलने का समय निश्चित करने की मांग उठाई है।
उधर विकासखंड धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला, हवालबाग विकासखंड के कई गांवों में पेयजल संकट व्याप्त है। पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी का स्तर घटने से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों और गधेरों से लोग पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। इधर जल संस्थान ने रविवार को कफलकोट, गधोली, डीनापानी, महतगांव, रनमन क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की।