फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water crisis in Lamgada market, demand for relief from DM

Almora News: लमगड़ा बाजार में पेयजल संकट, डीएम से निजात दिलाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Lamgada market, demand for relief from DM
अल्मोड़ा। लमगड़ा बाजार में पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग व्यापारियों ने डीएम से की है। ज्ञापन में देव भूमि व्यापार मंडल लमगड़ा के पदाधिकारियों ने वर्षों से अधूरे पड़े हाईटेक शौचालय का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने जल्द समस्याओं को समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम कपकोटी ने बताया कि जब जल संस्थान से बाजार क्षेत्र में पानी नहीं होने की शिकायत की गई तो उन्होंने लाइन में अवैध कनेक्शन अधिक होने से ऊपरी क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचने की बात कहीं। तब अधिकारियों ने नई लाइन बिछाने का आश्वासन दिया था लेकिन जब नई लाइन बिछाई गई तो उस स्थान पर जोड़ दिया गया जहां पानी की कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में आज भी लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढ़ोने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा। ऐसे में व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर अब लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में दीपक तिवारी, दिनेश जोशी, रहीश अहमद, पप्पू नैनवाल, आदिल अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed