फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water crisis deepens in half a dozen villages of Someshwar region

सोमेश्वर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहराया

Mon, 27 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 27 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन

 गरमी शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। सोमेश्वर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की पेयजल योजनाएं छह माह बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पिछले साल बरसात में ग्राम पंचायत अर्जुनराठ, मल्ला खोली, रतुराठ, बमनफल्यां, नारंगतोली, भानाराठ गांव के लिए बनी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

 करीब छह माह पहले आपदा के बाद क्षेत्र भ्रमण पर आकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी क्षति का जायजा लिया था और पेयजल विभाग को क्षतिग्रस्त योजनाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी योजनाएं अब तक ठीक नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन



गरमी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अब तक इन गांवों की पेयजल योजनाओं को विभाग ठीक नहीं कर सका है। ग्रामीणों ने किसी तरह योजनाओं को काम चलाऊ बनाया था, पर अब जल स्तर घटने और लाइनों में लीकेज होने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई है। इन गांवों के लोग अर्जुनराठ और रतुराठ गांवों के समीप स्थित नौलों से पानी ले जाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। यदि जल्द पेयजल योजनाएं दुरुस्त नहीं हुई तो लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed