फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drama learned in Almora

‘छोटी कोसी की रामलीला’ ने वाहवाही लूटी

Tue, 10 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 10 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drama learned in Almora
अल्मोड़ा में सीखा ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। लोकरंग संस्था द्वारा आयोजित ‘छोटी कोसी की रामलीला’ नाटक ने दर्शकों के बीच खूब वाह वाही लूटी। उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी के सभागार में आयोजित नाटक में एक ऐसे गांव की कहानी को दर्शाया गया है, जहां की रामलीला पिछले ढाई सौ साल से इलाके में मशहूर है, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से रामलीला को पुरस्कार और सरकारी ग्रांट मिलने की खबर सामने आती है और यहीं से छोटी कोसी की रामलीला शुरू होती है। 

विज्ञापन


भास्करानंद द्वारा लिखित एवं निर्देशित हास्य रामलीला नाटक में ग्रामीण परिवेश, निरक्षरता, आपसी रहन-सहन को दिखाया गया है। दर्शकों ने पात्रों के अभिनय की हौसलाअफजाई की। पात्रों में बबीता गोस्वामी, करन जोशी, हिमांशु कांडपाल, संतोष मेहरा, अभिषेक शर्मा, पूजा गोस्वामी, विनीता आर्या, अंकित आर्या, विजय कुमार, दीपा बिष्ट, नवीन कुमार शामिल थेे। इससे पूर्व रंगकर्मी चंद्रशेखर आर्या, रमेश लाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन कृष्णा लटवाल ने किया। इस दौरान लोकरंग संस्था के ललित योगी, रंगकर्मी सुंदर लटवाल आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed