फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dr Lalit Becomes Central Chairman of Student Forum

पैठानी के डा. तिवारी बने नीमा स्टूडेंट फोरम के केंद्रीय अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dr Lalit Becomes Central Chairman of Student Forum
डा.ललित मोहन तिवारी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नैंणी, पैठानी निवासी डॉ. ललित मोहन तिवारी को नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के स्टूडेंट्स फोरम का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आयुष छात्रों के लिए संघर्षरत रहे डॉ. ललित को अहमदाबाद में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष डॉ. विनायक तेंभुरनिकर, कोषाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुलकर्णी ने यह जिम्मेदारी दी है। डॉ. तिवारी ने प्राथमिक शिक्षा द्वाराहाट और हाईस्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से तथा इंटरमीडिएट देहरादून से किया। हिमालयी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज देहरादून से बीएएमएस की डिग्री ली। ललित ने 2015 में प्रदेश के आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों में हुई अप्रत्याशित शुल्क वृद्धि के खिलाफ 65 दिनों तक लंबी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की। उसके बाद शुल्क कम हुआ। उन्हें देशभर में आयुर्वेद छात्रों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। इधर, तिवारी ने फोन पर बताया कि वह छात्र हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। डॉ. ललित की माता इंद्रा और पिता रमेश शिक्षा विभाग में सेवारत हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने सहित ग्रामीणों ने डॉक्टर को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed