फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dowry murder case filed

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अर्जुनराठ गांव में चार दिन पहले 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने उसके पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ 3/4 दहेज प्रतिषेध निवारण अधिनियम, धारा 498 (ए), 304 (बी) में सोमेश्वर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ आरएस टोलिया मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अर्जुनराठ गांव निवासी जगदीश सिंह की पत्नी सुनीता देवी (26) की 16 जनवरी की रात संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उसकी एक साल की बेटी है। पति जगदीश सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। सोमेश्वर निवासी मृतका के पिता गोविंद सिंह भैसोड़ा ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पुत्री सुनीता की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया है कि 30 मई 2015 को जगदीश सिंह से सुनीता का विवाह हुआ था। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज के सामान के अलावा आभूषण-नगदी के रूप में पांच लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। कुछ दिन पहले सुनीता ने उन्हें फोन करके बताया कि उसकी सास ने दो लाख रुपये की मांगे तो उसने कहा कि अब उसके पिता अब और दहेज देने में सक्षम नहीं हैं। सुनीता तीन माह के गर्भ से भी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि 16 जनवरी को ससुरालियों ने उनकी पुत्री सुनीता की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed