फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Down Marcket Of Flowricalture

कोरोना संक्रमण से फूलों का व्यापार भी हुआ चौपट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Down Marcket Of Flowricalture
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी जिले में फूलों के उत्पादन से जुड़े किसानों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। कोरोना काल में फूलों की बाजार में मांग न होने से फूल बिक्री के लिए नहीं भेज पा रहे हैं। किसानों के खेतों और पॉलीहाउसों में फूल मुरझा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

फूलों की खेती को कई किसान आय का साधन बना रहे हैं। जिले में किसान करीब 24 हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती करते हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक किसान व्यावसायिक रूप से फूलों की खेती करते हैं।
विज्ञापन

इनमें लीलियम, कारनेशन, ग्लाइडोलिया, लीली आदि फूलों का उत्पादन होता है। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के कारण किसानों का फूलों का कारोबार चौपट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को आशा थी कि वर्ष 2021 में कारोबार सुधर जाएगा, लेकिन इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर से फूलों के व्यापार पर ग्रहण लग गया है। बाजार से महंगा बीज लेकर किसान पाली हाउसों और खेतों में फूलों की खेती कर रहे हैं।
फूल खिलने के कोरोना कर्फ्यू में विपणन के लिए फूल नहीं भेज पा रहे हैं और खेतों में ही फूल खराब होने की स्थिति में आ गए हैं। इससे फूलों की खेती करने वाले किसानों के सम्मुख भी रोजी-रोटी का संकट हो गया है।
मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि जिले में सालाना करीब 35 लाख रुपये से अधिक का फूलों का कारोबार होता है। किसान दिल्ली मंडी फूल बिक्री के लिए भेजते हैं।
पॉलीहाउस में कारनेशन फूलों का उत्पादन करता हूं्। पिछले वर्ष और इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण फूलों का व्यवसाय चौपट हो गया था। इससे पूर्व के वर्षों में सात से आठ लाख रुपये के फूलों की बिक्री हो जाती थी।

- कुबेर सिंह, ग्राम तोल्यो (सल्ट)।
बाजार से करीब सात लाख रुपये के लीली का बीज खरीदकर बोया था। लीली फूल तैयार होने के कगार पर हैं। पिछले साल भी फूलोें की खेती बरबाद हो गई थी। इस बार भी कोरोना संक्रमण के कारण फूलों की बिक्री होने की कोई उम्मीद नहीं है।
- राजन सिंह, ग्राम मल्ला गैराड़ (भैंसियाछाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed