{"_id":"5717b19d4f1c1b9c798b46d2","slug":"double-murdred","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधिया मल्ला गांव में मां और बेटी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधिया मल्ला गांव में मां और बेटी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली तहसील के दूरस्थ सिंधिया मल्ला गांव में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात हत्यारों ने घर में घुसकर वृद्धा और उसकी विवाहित बेटी की हत्या कर दी। हत्यारे विवाहिता के स्वर्ण कर्णफूल और ग्लोबंद भी लूट ले गए। मृतक वृद्धा के पुत्र की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम एनएस नगनियाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। एक्सपर्ट यूनिट ने भी फिंगर प्रिंट जुटाए।
विज्ञापन
सिंधिया मल्ला गांव में अन्य घरों से कुछ दूरी पर एकांत घर में बचुली देवी (86) पत्नी स्व. जगत सिंह और उनकी विवाहिता पुत्री गोपुली देवी (50) रहती थीं। वृद्धा का पुत्र पूरन सिंह परिवार समेत यहां से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित दूसरे मकान में रहता है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पूरन सिंह जानवरों की देखभाल को मां और बहन के घर पहुंचा। घर के बाहर ही बनी रसोई के पास गोपुली देवी का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। गोपुली की नाक से खून बह रहा था और शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका से वह दो मंजिले मकान के ऊपरी तल पर पहुंचा तो दरवाजे के बाहर कुंडी लगी थी। कुंडी खोल कर अंदर देखा तो वहां वृद्ध मां मरी पड़ी थी। शव के पास एक टूटा डंडा खून से सना पड़ा था। बदहवाश पूरन ने इसकी सूचना पूर्व जिला पंचायत मोहन सिंह महरा, प्रधान मोहन सिंह रावत और बीडीसी सदस्य जीवन सिंह को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने भनोली के एसडीएम और राजस्व पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम एनएस नगनियाल के नेतृत्व में राजस्व कर्मी और दन्यां थाने से पुलिस दल पहुंचा। अल्मोड़ा से फिंगर एक्सपर्ट यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। राजस्व पुलिस ने बताया कि गोपुली देवी द्वारा पहने दो तोले के कर्णफूल और ग्लोबंद गायब थे, जबकि वृद्धा कोई जेवरात नहीं पहनती थी। आशंका है कि गोपुली देवी को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे जेवरात लूट कर अपने साथ ले गए।
हत्याकांड के खुलासे की हर पहलू से होगी जांच
अल्मोड़ा। सिंधिया मल्ला गांव निवासी जगत सिंह की पुत्री गोपुली देवी का काफी साल पहले विवाह हो गया था। विवाह के कुछ साल बाद ही वह मायके में आकर रहने लगी थी। वृद्धा मां और बेटी पिछले कई सालों से अलग घर में रह रही थीं। उनकी किसी से कोई दुशमनी भी नहीं थी और न ही उनके पास काफी जेवरात और नगदी थी। इसके बावजूद दोहरे हत्याकांड का क्या कारण रहा, यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा। एसडीएम एनएस नगनियाल ने बताया कि राजस्व और रेगुलर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले शारीरिक शोषण तो नहीं हुआ, इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।
मौके पर ही होगा पोस्टमार्टम : डीएम
अल्मोड़ा। सिंधिया मल्ला गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को प्रशासन भी गंभीर है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस को जांच के काम पर लगाया गया है। जरूरत पड़ी तो मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए डॉक्टरों की टीम को सिंधिया मल्ला गांव के लिए रवाना कर दिया है। देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।
ढाई साल पहले सालजाड़ा में घटा था तिहरा हत्याकांड
अल्मोड़ा। सिंधिया मल्ला गांव में दोहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत हैं। बता दें कि करीब तीन साल पहले भनोली तहसील के ही सालजाड़ा गांव में तिहरा हत्याकांड घटित हुआ था। हत्यारे वृद्ध दंपति और उनके 13 वर्षीय पोते की निर्मम हत्या कर फरार हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद रेगुलर पुलिस ने हत्यारों को पकड़ा था। कुछ महीने पहले ही न्यायालय ने नेपाली मूल के अपराधियों को सजा सुनाई है।