फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doon-Almora Heli Service on Track in Third week

सेवा शुरू होने के बाद तीसरे सप्ताह ढाई घंटे देर से अल्मोड़ा पहुंचा हेलीकॉप्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doon-Almora Heli Service on Track in Third week
अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलीपैड में पहुंचा हेलीकॉप्टर। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा शुरू होने के बाद तीसरे सप्ताह शुक्रवार को हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा पहुंच पाया। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर ढाई घंटे देर से अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलीपैड में उतरा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए कई लोग हेलीपैड पहुंचे थे।
विज्ञापन

उड़ान योजना के तहत 26 अगस्त को दून-अल्मोड़ा हेली सेवा का उद्घाटन हुआ था। उस दिन हेलीकॉप्टर ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया। दो सितंबर को भी मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

तीसरे सप्ताह नौ सितंबर को हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा पहुंच सका। हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर सुबह 9:40 बजे देहरादून से उड़ा। हेलीकॉप्टर को निर्धारित समय 11 बजे टाटिक स्थित हेलीपैड में उतरना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर ढाई घंटे देरी से 1:30 बजे अल्मोड़ा पहुंचा। हेलीकॉप्टर के विलंब से पहुंचने का कारण पंतनगर, हल्द्वानी में मौसम खराब होना बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा से चार यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। पिथौरागढ़ से चार यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा पहुंचा। यहां से हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए देहरादून को रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर, हल्द्वानी में मौसम खराब हो गया था जिस वजह से हेलीकॉप्टर 1:30 बजे अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलीपैड पहुंच पाया। हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा से हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए देहरादून पहुंचेगा। मौसम खराब रहने की वजह से शुक्रवार को संचालन में दिक्कतें हुई।
देवेंद्र पाल आर्या, स्टेशन मैनेजर पवन हंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed