फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctor's prescribed medicine is not available in Jan Aushadhi Kendra

Almora News: जन औषधि केंद्र में नहीं मिलती डॉक्टर की लिखी दवा

Thu, 30 Mar 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Doctor's prescribed medicine is not available in Jan Aushadhi Kendra
जिला अस्पताल स्थित जल औषधि केंद्र में इस तरह छाया सन्नाटा। संवाद
- बाहर से ऊंचे दामों पर खरीदने को मजबूर मरीज
विज्ञापन

- बेस और जिला अस्पताल में खोले गए जन औषधि केंद्रों में न तो पर्याप्त दवा और न ही सर्जिकल उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जन औषधी केंद्रों से मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के दावों को पलीता लग रहा है। यहां स्थित केंद्रों में मानकों के अनुसार दवा उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि डॉक्टर की लिखी दवा यहां नहीं मिलती और मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर हैं।
जिला और बेस अस्पताल में मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। मानकों के अनुसार यहां अलग-अलग बीमारी की 600 दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए लेकिन इन केंद्रों पर 200 तरह की दवाएं ही उपलब्ध हैं। डॉक्टर पर्ची में जेनेरिक दवा तो लिख रहे हैं लेकिन जन औषधि केंद्रों में पर्ची में लिखी सभी दवा उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर से ऊंचे दामों पर दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई डॉक्टर भी जेनेरिक दवा पर भरोसा न कर बाजार से ब्रांडेड दवा लिख रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर जन औषधि केंद्र पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि कई डॉक्टर मरीजों को बाजार से ब्रांडेड दवा लिख रहे हैं। ऐसे में यहां दवा एक्सपायर होने का खतरा रहता है, जिससे हर तरह की दवा नहीं मंगाई जा सकती।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल उपकरण भी नहीं मिलते
अल्मोड़ा। जन औषधि केंद्र में मानक के अनुसार 150 से अधिक सर्जिकल उपकरण होने चाहिए। आयुष्मान योजना के तहत होने वाले ऑपरेशन में डॉक्टर इन उपकरणों को जन औषधि केंद्र से मंगाते हैं, जिसका बिल भेजा जाता है। बावजूद इसके यहां 50 तरह के सर्जिकल उपकरण ही मिल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को उपकरणों की व्यवस्था भी खुले बाजार से करनी पड़ रही है। संवाद
----------------
जन औषधि केंद्र में वर्तमान में ये दवा मिल रही हैं
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में अभी दर्द निवारक, मधुमेह, एंटीबायोटिक, एलर्जी, गैस, उल्टी, बीपी, कोलेस्ट्रॉल की दवा उपलब्ध है। संवाद
कोट
चिकित्सक को अस्पताल में जेनेरिक दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को सस्ते दामों पर दवा उपलब्ध हो सके। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

फोटो-29एएलएम 09पी- जिला अस्पताल अल्मोड़ा के जन औषधि केंद्र पर छाया सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed