फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctors leave, system on ventilator

Almora News: डॉक्टर गए छुट्टी, सिस्टम वेंटीलेटर पर

Sat, 23 May 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Doctors leave, system on ventilator
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में चार चिकित्सक अवकाश पर हैं और एक डॉक्टर की दूसरे अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है। इससे अस्पताल का पूरा सिस्टम ही वेंटीलेटर पर है। इस अव्यवस्था का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या, चेस्ट फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश, सर्जन डॉ. धीरज राज अवकाश पर थे जबकि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी, बेस अस्पताल में ड्यूटी पर रहे। दूसरे अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता, दूसरे सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


जिले के भैंसियाछाना, धौलादेवी, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, विकासखंडों से 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे लेकिन चिकित्सकों के अवकाश और दूसरी जगह ड्यूटी पर होने से उन्हें दिक्कतें हुई। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा। तेज धूप में एक जगह से दूसरी जगह जाने पर मरीजों को परेशान झेलनी पड़ी। इस आपाधापी में वे और परेशान-बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों का दर्द



फिजिशियन को दिखाने आया था लेकिन उनके नहीं होने पर अब बेस अस्पताल जा रहा हूं। तेज धूप में यहां से वहां आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। - चंद्रेश कुमार, अल्मोड़ा
------



छाती में दर्द हो रहा था। चेस्ट फिजिशियन को दिखाने पहुंचा तो पता चला कि वह आज नहीं हैं। अब दूसरे अस्पताल में जा रहा हूं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - रोहन सिंह, अल्मोड़ा

कोट



फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, सर्जन अवकाश पर है। चर्म रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल में ड्यूटी पर गए हैं। वह सोमवार से जिला अस्पताल में उपलब्ध होंगे। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed