{"_id":"de727688f2c63166d62fbe0efed9645e","slug":"do-not-give-him-a-feeling-of-helplessness-elderly-senior-citizen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग कहकर लाचारी का अहसास न कराएं वरिष्ठ नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग कहकर लाचारी का अहसास न कराएं वरिष्ठ नागरिक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Tue, 19 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन वृद्धजन उत्थान समिति के महाधिवेशन में वरिष्ठ नागरिकों को जहां अकूत ज्ञान और अनुभव का धनी बताया गया। वहीं उनसे स्वयं को बुजुर्ग कहकर कमजोरी, लाचारी का अहसास न कराने की अपील की गई। कहा पलायन के कारण गांवों में अकेले रहने वाले वृद्धजनों को अपनी सुरक्षा भी स्वयं करनी है। प्रत्येक जिले में ओल्ड ऐज होम खोलने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत सीएम भंडारी और सेवानिवृत्त ले. जनरल एमसी भंडारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कांगों के पूर्व राजदूत सीएम भंडारी ने वृद्धजनों को अनुभव का धनी बताया। कहा कि लोगों को वृद्धजनों को बोझ समझने के बजाए उनसे अनुभव साझा करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि रक्षा मामलों के विशेषज्ञ अवकाश प्राप्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने पहाड़ से पलायन और वृद्धजनों की सुरक्षा को कुमाऊंनी झोड़े च्याल ब्वारियां दिली न्है गई, घर रै गई बुढ़, खेती बाड़ी चौपट है गेई बाज है गिना कुड़ के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक करन माहरा ने समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। महासचिव एचजेबी सिंह ने समिति के उद्देश्य बताए। अध्यक्षता कर रहे 90 वर्षीय पर्यावरण प्रेमी कुंदन सिंह बिष्ट ने और फ्रीडम फाइटर आनंद सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। संचालन जीडी करगेती ने किया। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन के महासचिव आरके शर्मा, पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा, हैल्पेज इंडिया के श्री कृष्णा आदि ने भी विचार रखे। काष्ठ कलाकार बीएल शाह ने चीड़ के बगट से बनी कलाकृतियां सजाई थीं।
विज्ञापन
नाथ सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष
हिमालयन वृद्धजन समिति की नई कार्यकारिणी के लिए नाथ सिंह बिष्ट अध्यक्ष, प्रेम सिंह कुवार्बी संरक्षक मनोनीत किए गए। प्रकाश जोशी कार्यवाहक अध्यक्ष, केके शेरिंग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माधव नेगी उपाध्यक्ष, एचजेबी सिंह महासचिव, केएस बिष्ट अतिरिक्त महासचिव बनाए गए।