फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Do not confirm pregnancy in medical

 मेडिकल में गर्भवती होने की पुष्टि नहीं

Wed, 17 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Wed, 17 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

 बाल विवाह के मामले में किशोरी सदन में रह रही नाबालिग बालिका की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता नाबालिग का बाल विवाह कराने के मामले में पहले से ही जेल में है। इधर बुधवार को पीड़िता का महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करा दिया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बीती 28 फरवरी को निकटवर्ती एक गांव की 14 साल की लड़की का विवाह कर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को ब्याह कर ले जा रहे लोगों के अलावा लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था। तब से दूल्हा बनकर आए व्यक्ति समेत दोनों पक्षों के कई लोग जेल में ही बंद हैं, जबकि न्यायालय के आदेश पर पीड़ित बालिका राजकीय किशोरी सदन में रह रही है।
विज्ञापन


इधर इस बालिका ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को लिखित शिकायत की थी कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद एसडीएम ऋचा सिंह के आदेश पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर बुधवार को राजस्व पुलिस ने पीड़िता का महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करवाया। पटवारी एनएस बिष्ट ने बताया कि मेडिकल में उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। उ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed