{"_id":"5f896dcf1af18add5b51b57b88b255c6","slug":"dnyan-heel-leopard-sneaked-into-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के तल्ला दन्यां में तेंदुआ घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के तल्ला दन्यां में तेंदुआ घुसा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
नगर में उद्योग विभाग कार्यालय के निकट तल्ला दन्यां के आबादी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दो मकानों के बीच की संकरी गली में घुसे तेंदुए को बेहोशी इंजेक्शन लगाने को वन कर्मियों ने गली की दीवार को कमरे के भीतर कई जगह तोड़ा। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ पकड़ में आया।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के नगर के तल्ला दन्यां मोहल्ले में लोगों को सड़क से लगे नाले में तेंदुआ दिखा। आबादी क्षेत्र में तेंदुए की सूचना पाकर वहां लोग जमा हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ नाले से निकल कर घरों की ओर भाग गया।
विज्ञापन
जान बचाने को वह छलांग लगा कर दो मंजिले भवन की संकरी गली में जा घुसा। सूचना पाकर वन और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। तंग गली में स्पष्ट नहीं दिखाई देने से वनकर्मी तेंदुए को ट्रेंकुलाइज नहीं कर सके।
कुछ देर बाद कर्मचारियों ने निर्माणाधीन भवन के अंदर जाकर गली से लगी दीवार को कई जगह तोड़ा। इसके बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से इंजेक्शन दागा।
बेहोश होने पर उसे कंबल में लपेट कर पिंजरे में डाला और रेस्क्यू सेंटर ले गए। तेंदुए को देखने को वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
रेंज अधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि पकड़े गए मादा तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल है। संभवत: वह भटक कर आबादी क्षेत्र में घुस आई।
ट्रेंकुलाइजर विशेषज्ञ केएन पांडे ने बताया कि तेंदुआ होश में आ गया है। उसकी नाक में हल्का घाव है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
तेंदुए को पकड़ने वाले वन कर्मियों के दल में एसडीओ बीएस जीना, रेंज अधिकारी मोहन राम, मदन मोहन पांडे, किशोर चंद, दीपक पंत, भुवन लाल आदि शामिल थे।