फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM reached the village Public for hearing problem

जनसमस्या सुनने पैदल गांव पहुंचे डीएम

Wed, 31 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM reached the village Public for hearing problem
जनसमस्या सुनने पैदल गांव पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/धौलछीना। डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों की टीम को साथ लेकर भैंसियाछाना ब्लॉक के अति दुर्गम गांव मल्ली नाली, तल्ली नाली, सल्ला भाटकोट, कुंज किमोला, उमेर आदि गांवों का करीब 22 किमी पैदल भ्रमण करके लोगों की समस्याएं सुनी। इन दूरस्थ गांवों में पहली बार कोई डीएम पहुंचा। इस दौरान कई लोग डीएम को देखने पहुंच गए, जबकि कई ने उन्हें समस्याएं बताई। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


डीएम ने भैंसियाछाना के बीडीओ को आपदाग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाधार इलाके में भूकटाव को रोकने के लिए चेकवॉल, सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएनडीएस रानीखेत के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए धौलछीना में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के बाकी कार्य को दो दिन के भीतर शुरू करने को कहा। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें अल्मोड़ा जाना पड़ता है। इस पर डीएम ने तहसीलदार को प्रत्येक गांव में विशेष शिविर लगाकर आय प्रमाण पत्र बनाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कहा कि शीघ्र ही इस क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क से हो रहे नुकसान के बारे में डीएम ने तहसीलदार, बीडीओ, ईई पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम 15 सितंबर तक क्षेत्र के गांवों में ग्रामसभा की खुली बैठकें कर निर्माणाधीन सड़क से हुए नुकसान की रिपोर्ट देगी। उन्होंने सेराघाट-कुंजकिमोला मोटर मार्ग को भी शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बारिश से हुए नुकसान के लिए उन्होंने बीडीओ को मनरेगा के अंतर्गत कार्ययोजना बनाकर भूकटाव रोकने, नालियां बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, कृषि, उद्यान विभाग की जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होगा। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, ईई पीएमजीएसवाई हरीश रौतेला, ईई सिंचाई नवीन सिंघल, ईई जल संस्थान नंदकिशोर, ईई लघु डाल खंड नरेंद्र सिंह देउपा, बीडीओ भैंसियाछाना गोपाल नाथ गोस्वामी, आपदा प्रबंधन विभाग के धर्मेंद्र सिंह आदि थे।


अल्मोड़ा। डीएम को पहली बार दूरस्थ गांवों में अपने बीच देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। तल्ली नाली के ग्राम प्रधान दरवान सिंह बिष्ट ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार हमारे क्षेत्र में कोई डीएम आया है। डीएम ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed