फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM reached Tadam village and assured help to the victim's family.

Almora News: तड़म गांव पहुंचे डीएम, पीड़ित परिवार को दिया सहायता का भरोसा

Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM reached Tadam village and assured help to the victim's family.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी अंशुल सिंह बृहस्पतिवार को सल्ट ब्लॉक के बौरड़ा तोक स्थित तड़म गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष में जान गंवाने वाले ग्रामीण महिपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दुर्गम पैदल मार्ग से गांव पहुंचे डीएम ने कहा कि प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाते हुए एक बेटी को अस्थायी रूप से तहसील कार्यालय सल्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी बेटी को शिक्षक स्वयंसेवक के रूप में अस्थायी नियोजन देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो। गांव में ग्रामीणों से संवाद के दौरान वन्यजीवों के बढ़ते खतरे, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत समस्याएं सामने आईं। इस पर डीएम ने पूरे गांव क्षेत्र में चेन लिंक फेंसिंग कराने, तड़म से भोनखाल तक सड़क सुधारीकरण और मार्ग पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने को कहा। ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखते हुए गधेरे से गांव तक पेयजल लाइन बिछाने और कुमेंरिया से बोरड तक सड़क निर्माण में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग रानीखेत के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, एसडीएम सल्ट रिंकू बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, तहसीलदार आबिद अली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed