{"_id":"577953b14f1c1b75697f9cb0","slug":"dm-claimed-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला 17 से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला प्रसिद्ध श्रावणी मेला 17 जुलाई से शुरू होगा। मेले के दौरान जागेश्वर धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डीएम सविन बंसल ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होेंने बताया गया कि श्रावणी मेला 16 अगस्त तक चलेगा। मेला स्थल से आधा किमी दूरी तक शराब, मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में एसडीएम को क्षेत्र में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, बीडीओ को सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण करने, खाद्य निरीक्षक को मेला अवधि मेें मिठाई की दुकानों की चेकिंग कर नियमित रिपोर्ट देने, ऊर्जा निगम को मेला क्षेत्र परिसर में चार अतिरिक्त पोल लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा पर्यटन विभाग को श्रद्धालुओं, पर्यटकों की सुविधा के लिए स्टाल लगाने, सहायक निदेशक डेरी को मेले के दौरान दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करने, जिला पंचायत के एएमए को मेले के दौरान जागेश्वर में पांच अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने, जल संस्थान को हैंडपंप, पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, विशेषज्ञ डॉक्टर्स की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस मौके पर संभागीय परिवहन, संस्कृति, कृषि विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
मंदिर समिति के व्यवस्थापक प्रकाश भट्ट ने मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एडीएम इला गिरि, एसडीएम एनएस नगन्याल, मंदिर समिति के रामदत्त भट्ट, गिरीश भट्ट आदि थे।