फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM administered voter oath to officials in Collectorate premises

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने अधिकारियों को दिलाई मतदाता शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM administered voter oath to officials in Collectorate premises
अल्मोड़ा थें कर्मचारियों, अधिकारियों समेत अन्य लोगों को मतदाता शपथ दिलाते डीएम नितिन सिंह भदौरि - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को वोटर कार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। हर व्यक्ति को मतदान करना जरूरी है। सभी को अपने मत का प्रयोग सोच समझ कर करना चाहिए। देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। इसलिए देश के हर चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। 25 जनवरी को भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए शपथ लेनी चाहिए की वह देश की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन

चुनाव में धर्म, जाति, भाषा के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे। उधर, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी नवनीत पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी और उप निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आर्य, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी विनोद कुमार राठौर, निर्वाचन कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी धन राम, अहमद अंबर, बृज मोहन बिष्ट, अरुण शर्मा, मोहन चंद्र, प्रतिभा, गोविंद अल्मिया आदि थे। वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed