{"_id":"582f40484f1c1bcc5e8fde8c","slug":"divyanga-children-rewarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे में दिव्यांग बच्चे हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे में दिव्यांग बच्चे हुए सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चे पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती स्याल्दे ब्लॉक संसाधन केंद्र में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह कठायत, खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन
बच्चों के रहन-सहन, खान-पान के बारे में अभिभावकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बहुआयामी स्टाल में उमा मनराल, नुक्कड़ नाटक में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी। शैक्षिक अभिप्रेरणा में प्राइमरी स्कूल ओखलधार की पायल अव्वल रही।
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में तृप्ति गोस्वामी, शालू आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल शोध कार्यकम में शिवदत्त बेलवाल ने बाजी मारी। संकुल समन्वयक गोकुल सिंह, रणजीत मेहरा, गोपाल राम, भुवन उप्रेती, रमेश चंद्र तिवारी, पूरन सिंह, जगत सिंह, दुर्गा देवी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन