{"_id":"578d1e4d4f1c1b4c68c4b47b","slug":"district-six-road-still-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में छह मार्ग अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में छह मार्ग अब भी बंद
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बरसात में छाता ओढ़कर चलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते मलबा आने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से छह मार्ग अब भी बंद हैं। सोमवार को अल्मोड़ा में 52.6 फीसदी बारिश हुई। बारिश से जिले में सात मकानों को क्षति पहुंची है।
मलबा आने और दीवारें टूटने से जिले के आंतरिक मार्ग सोमेश्वर-बिंता, मजखाली-सोमेश्वर, बर्शिमी-पातलीबगड़, सेराघाट-कुंजमिलोला, मंथागर-बंथो, मरचूला-स्याल्दे बंद पड़े हैं। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का वाहनों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोग काफी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले दिनों से बंद चल रहे जैना-डोटियाल, गैरखेत-बलमरा-सराईखेत, गनियाद्योली-अमियारी सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं।
बारिश से अल्मोड़ा तहसील के भेटाडांगी गांव में बसंत सिंह पुत्र जगत सिंह के मकान को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने अन्यत्र शरण ले रखी है। इसके अलावा भिकियासैंण तहसील में दो, अल्मोड़ा तहसील में दो, और सल्ट तहसील में दो मकानों को आंशिक क्षति पहुंचने की सूचना है। उधर कफलगांव (चकरगांव) में हीरा राम पुत्र बची राम के गौशाला में मलबा आ गया। मलबे में दबकर भेड़ मर गई।