{"_id":"5f8ad0188ebc3ec5ed5ab397","slug":"district-hospitalized-patient-and-pharmacist-corona-positive-almora-news-hld400850712","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती मरीज और एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद बेस अस्पताल में स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती मरीजों की रेपिड टेस्ट के माध्यम से कारोना जांच की गई। 21 मरीजों की जांच में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। कुछ देर मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया।
भर्ती मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मरीज को उपचार के लिए बीते बृहस्पतिवार को अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही अस्पताल के एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी कोरोनो पॉजिटिव आई है। फार्मासिस्ट को भी एहतियातन आइसोलेट कर दिया गया है।