फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District hospital lift closed again, patients in distress

Almora News: फिर से बंद हुई जिला अस्पताल की लिफ्ट, मरीज बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
District hospital lift closed again, patients in distress
जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लिफ्ट फिर से धोखा दे गई। तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बंद हो गई और मरीजों, तीमारदारों को सीढ़ी चढ़कर उपचार के लिए चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचना पड़ा। गर्भवतियों को लिफ्ट का संचालन ठप होने से खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को तकनीकी खराबी आने से अचानक लिफ्ट का संचालन ठप हो गया, इससे मरीज, गर्भवतियां और तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। माल रोड के मुख्य गेट से मरीज और गर्भवतियां लिफ्ट से चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी, चिकित्सक कक्षों के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंचते हैं। लिफ्ट का संचालन न होने से सभी को सैकड़ों सीढि़या नापकर उपचार और जांच के लिए पहुंचना पड़ा। तीमारदारों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों को पीठ पर चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचाना पड़ा। आए दिन लिफ्ट का संचालन ठप होने से मरीजों और तीमारदारों में खासा आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन

-----
एक माह में तीन बार धोखा दे गई लिफ्ट
अल्मोड़ा। बीते माह भी जिला अस्पताल में लिफ्ट तीन बार खराब हो गई। बाहर से तकनीशियन बुलाकर इसे दुरुस्त करने के दावे किए गए, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से यह साथ छोड़ गई है। बीते माह लिफ्ट अचानक बंद होने से स्वास्थ्य कर्मी इसमें फंस गए थे। आए दिन लिफ्ट में खराबी आने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई है। तकनीशियन बुलाकर इसे जल्द ठीक किया जाएगा। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed