फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District divided into 21 zones and 84 sectors

जिले को 21 जोन और 84 सेक्टरों में बांटा 

Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
District divided into 21 zones and 84 sectors
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों से वर्ता करते डीएम - फोटो : AMAR UJALA
 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराना प्राथमिकता है। जिले को 21 जोन और 84 सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार वीवी पैट के माध्यम से मतदान कराना है। चुनाव संपन्न कराने के वीडियो, निगरानी, सर्विलांस, आय-व्यय समेत अन्य टीमें गठित की गई हैं। अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों का प्रशिक्षण और टीमें की रवानगी जीआईसी अल्मोड़ा और रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिकों का प्रशिक्षण और टीमों की रवानगी द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से होगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने बताया कि जिले में कुल 5,25,507 मतदाता हैं। जिनमें 2,67,929 पुरुष और 2,57,573 महिला और पांच अन्य मतदाता हैं। 6890 सर्विस वोटर हैं। जिले में कुल 876 मतदेय स्थल हैं। जिले में 21 जोनल और 84 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चुनाव में 3864 मतदान कार्मिक लेंगे। 
विज्ञापन


14 मार्च को ड्यूटी के लिए रेंडमाइजेशन किया जाएगा। 24 मार्च को पहला प्रशिक्षण, जबकि 29, 30, 31 मार्च को कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण होगा। 
उन्होंने बताया कि मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनें होटल मैनेजमेंट संस्थान में जमा की जाएगी। जिले में बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाएगी। अन्य जिलों की लगी सीमाओं वाली सड़कों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। 50 हजार से अधिक धनराशि ले जाने वालों को पूरी जानकारी देनी होगी। उन्हें निगरानी टीम को संतुष्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए वोटर फोन नंबर 1950 से जानकारी ले सकते हैं। कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। इस मौके पर एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम वीएल फिरमाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि मौजूद थे। 


विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
सल्ट- एसडीएम अभय कुमार सिंह, सोमेश्वर- एसडीएम राहुल साह, जागेश्वर- एसडीएम मोनिका गब्र्याल, रानीखेत -संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी, द्वाराहाट-आरके पांडे, अल्मोड़ा - एसडीएम सीमा विश्वकर्मा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed