{"_id":"f7541092c7fe50c19acc4cf5932511e3","slug":"district-athletics-begin-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से अंडर-16 बालक-बालिकाओं की दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थानीय स्टेडियम में शुरू हो गई है। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में दीपक बिष्ट, गोपाल लमगड़िया, गिरीश राम, बालिका वर्ग में मेघा भट्ट, मनीषा, संगीता भाकुनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
चक्काफेंक बालक वर्ग में सूरज पांडे, प्रवीण टम्टा, रोहित कुमार, बालिका वर्ग में ललिता बाफिला, रजनी सतवाल, मेघा भट्ट, 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में आरती चौहान, बबीता पांडे, किरन आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पीसी पथनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
निर्णायक पुष्कर सिंह नेगी, खगेंद्र सिंह खोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट थे। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, पूर्व तहसीलदार केशव लाल टम्टा, प्रशासनिक अधिकारी डीपी आर्या, हरीश सिंह चौहान, गोपाल खोलिया, गोकुल साही, हरीश गोस्वामी, लियाकत अली, श्याम भट्ट, राजेंद्र सिंह कनवाल, भगवती खोलिया, हीरा कनवाल, रेनू बिष्ट, यशवंत कुमार, योगेश कुमार, प्रेम सिंह रावत, कैलाश राम, कृष्ण कुमार टम्टा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन