फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Distribute checks of 3.08 crore loan to 372 farmers

372 किसानों को 3.08 करोड़ ऋण के चेक बांटे 

Sun, 10 Dec 2017 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
Distribute checks of 3.08 crore loan to 372 farmers
स्याल्दे में कृषक ऋण मेले में चैक प्रदान करते प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, साथ में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत स्याल्दे में आयोजित वृहद कृषक ऋण मेले के दूसरे दिन 372 किसानों को 3.08 करोड़ ऋण के चेक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सहकारिता को आधार बनाने की जरूरत है। सहकारिता के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक में दो हजार किसानों को एक लाख रुपये तक ऋण दो फीसदी ब्याज पर देने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह माह तक किसान किस्त नहीं दे पाते तो उनको परेशान नहीं किया जाए। किसानों से ऋण को शीघ्र बैंक में जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान कलस्टर आधारित खेती करने के साथ ही अदरक और हल्दी की खेती करें। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि ऋण योजना का किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। 
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र जीना ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का निदान किया जाएगा। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना होगा। अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने कहा कि सहकारिता को पर्यटन से जोड़कर और अधिक काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारिता के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में कृषक हाट खोले जाएंगे। इस दौरान राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, ब्लॉक प्रमुख आनंदी कंत्यूरा, एसडीएम गौरव चटवाल, उप निबंधक सहकारिता मंगला त्रिपाठी, सहायक निबंधक महेश लाल टम्टा, पूर्व अध्यक्ष पान सिंह मावड़ी, जिपं सदस्य प्रकाश जोशी, बिंदु रौतेला, प्रताप रावत, गंगा पंचोली आदि थे। संचालन हृदयेश मेहरा ने किया।


समस्याओं को लेकर 117 शिकायतें दर्ज
अल्मोड़ा। ऋण मेले के दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन, सड़क, शिक्षा, राजस्व से संबंधित 117 शिकायतें दर्ज कराई। सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित कर कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवाया। शराब की बिक्री अधिक मूल्य पर करने की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशनरों के फार्म भराए गए। 94 लोगों के पेंशन खाते को आधार से लिंक किया गया। चार विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। 117 लोगों का स्वागत परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टाल भी लगाए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed