{"_id":"6a1dbdfeb8443ebcdd0f6f72","slug":"discussion-on-the-problems-of-badri-view-area-formation-of-development-committee-almora-news-c-232-1-alm1019-144221-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बद्री व्यू क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन, विकास समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बद्री व्यू क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन, विकास समिति का गठन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती बद्री व्यू क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर खाती निवास में बद्री व्यू विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के संकरे मार्गों पर घूमने वाले और खड़े रहने वाले गोवंशीय पशुओं के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों की सुरक्षा पर पड़ रहे असर को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बद्री व्यू विकास समिति का गठन किया गया। इसमें कैलाश सिंह खाती को अध्यक्ष, कुंदन सिंह दफौती को उपाध्यक्ष, दीपक सिंह नेगी को सचिव, ललित पालीवाल को उपसचिव, बिशन सिंह अधिकारी को कोषाध्यक्ष तथा दलीप सिंह बिष्ट को संरक्षक चुना गया। वहीं सीमा माहेश्वरी, भगवती गोस्वामी और गीता साह को महिला सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में मनोज कुमार जोशी, सीमा माहेश्वरी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।