{"_id":"0815da1430ad62a453001b850078627b","slug":"disaster-management-and-operations-center-set-fire-to-the-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन एवं परिचालन केंद्र के स्टोर में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन एवं परिचालन केंद्र के स्टोर में आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार प्रात: अराजक तत्वों ने घनी आबादी के बीच ऑफिसर्स कालोनी स्थित आपदा प्रबंधन एवं परिचालन केंद्र के स्टोर में आग लगा दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिकों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखे आठ टैंट जलकर नष्ट हो गए।
शुक्रवार सुबह अराजक तत्वों ने आपदा प्रबंधन एवं परिचालन केंद्र के स्टोर में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने केंद्र से धुआं उठता देखा और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी प्रयासों के बाद काबू पाया। आग से वहां रखे आपदा प्रबंधन विभाग के आठ टेंट जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
हालांकि स्टोर में रखे अन्य उपकरणों को बचा लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि अराजक तत्वों ने स्टोर के दरवाजे से अंदर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जानकारी मिलने पर सीडीओ और नोडल अधिकारी आपदा परिचालन केंद्र प्रकाश चंद्र भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्टोर का निरीक्षण किया।
उन्होंने टेलीफोन से थाना प्रभारी को अराजक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा है कि राजकीय परिसंपत्ति को नष्ट करने का प्रयास जिन असामाजिक तत्वों ने किया है।
उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को स्टोर में रात्रि ड्यूटी के लिए पीआरडी स्वयंसेवक की तैनाती करने के निर्देश दिए।
आग बुझाने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के भुवन कांडपाल, गोविंद सतवाल, पदमा कार्की, भगवत सिंह, जगदीश सिंह, गोविंद सिंह कार्की आदि भी थे। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी की तहरीर पर थाना पुलिस ने धारा 436 में मामला दर्ज कर लिया है।